Categories: UP

बरेली के साहू राम स्वरुप महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

करिश्मा अग्रवाल

बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दो टीमों द्वारा  प्रतिभागिता की गई। समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम A विजयी रही।विजयी टीम में निधि शर्मा, शहनाज फातिमा, साहिला, राबिया खान, दीपिका, रिचा शुक्ला, महक, मोनिका भारती, दृष्टि, काजल, रुचि यादव आदि शामिल रहे।

इसी कार्यक्रम में पूर्व में विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं की विजयी छात्राओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन डॉ अलका शर्मा और रेखा पांडे के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विभाग की शिक्षिकाएं डॉ कनक लता सिंह,कनिका पांडे और श्रीमती सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीँ।

pnn24.in

Recent Posts