तारिक खान
चीन के राष्ट्रपति शिजिन्पिंग का कहना है कि चीन को भीषण स्थिति का सामना है क्योंकि अधिकारियों को वायरस का फ़ैलाव रोकने के लिए त्वरित एक्शन लेना पड़ा जिसके परिणाम में कम से कम 41 लोग हताहत हो गये। फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाले देश में इस समय एक हज़ार 300 लोग इस बीमारी का शिकार हैं और चीन में नये क़मरी साल की छुट्टी के अवसर पर कई रास्तों को बंद कर दिया गया है।
चीन की सरकारी समाचार एजेन्सी शेन्हुआ के अनुसार शिजिन्पिंग नेक हा कि नये कोरोना वायरस के तेज़ी से फैलाव की वजह से भीषण स्थिति का सामना है, पार्टी सेन्ट्रल कमेटी के केन्द्रीय नेतृत्व को मज़बूत करना आवश्यक है। चीन में कोरोना वायरस के और भी केस सामने आने के बाद उन्होंने कहा कि जब तक हमारे पास विश्वास है, एक साथ मिलकर काम करेंगे, वैज्ञानिक रोकथाम और उपचार तथा इस हवाले से नीतियां मौजूद हैं, हम निश्चित रूप से यह युद्ध जीतने में सक्षम हैं।
उधर चीन ने ख़तरनाक कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के उद्देश्य से रविवार को दक्षिण शहर शांताउ को आंशिक रूप से बंद करने की घोषणा की है। ऐसा पहली बार है जब विषाणु के केंद्र रहे वुहान के बाहर किसी शहर को बंद करने की घोषणा की गई है। मध्यरात्रि से गैर आपात वाहनों को शहर में जाने की अनुमति नहीं होगी। 56 लाख की आबादी वाला यह शहर वुहान से 1100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर के अधिकारियों ने बताया कि शांताउ से आ रहे लोगों की जांच की जाएगी और उनसे वापस जाने का अनुरोध किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…