सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। मृतका के परिजनों ने पूजा कालोनी में रहने वाले दहेजलोभी पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेजलोभी ससुरालिए दस लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी नही करने पर बुधवार देर रात गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर इलाके में रहने वाले पीडि़त गुरूवार को पूजा कालोनी पहुंचे। घटना को देख पीडि़त थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कार्रवाई में जुट गई है।
जिसके बाद ससुरालियों को काफी समझाया भी था। लेकिन मांग पूरी नही करने पर उसका पति शेखर ,सास , नंद व देवर उसके मारपीट कर प्रताडि़त करते रहते थे। जब मांग पूरी नही कि तो दहेजलोभी ससुरालियों ने बुधवार देर रात बेटी के साथ मारपीट की और बेहोश होने के बाद उसके गले में फंदा डालकर उसके मौत के घाट उतार दिया। जब मृतका के परिजन पूजा कालोनी पहुंचे तो प्रिया मृत अवस्था मिली। जिसके गले में चोट के निशान थे। आरोप है कि मांग पूरी नही करने पर पति, सास, नंद व देवर ने बेटी की हत्या की है। बेटी पर 11 माह की परी नाम की एक बेटी भी है। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ रमेश चंद राणा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसमे अभी पुष्टि नही होने पर विसरा जांच के लिये भेजा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…