सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। कलियुगी पति ने अपने भाई के साथ मिलकर दहेज के लिये पत्नी की हत्या कर दी और मायके पक्ष को बिना बताए गुपचुप तरीके से उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया और दोनो नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
उसके बाद शाम करीब साढ़े 8 बजे फिर फोन किया और बताया कि पूजा अब नही रही जिसका उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया है। शुक्रवार को मृतका के भाई अनिल कुमार शाह ने पुलिस को तहरीर देकर मृतका बहन के पति विनय व जेठ राजकुमार पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। एसएचओ रमेश चन्द्र सिंह ने बताया है कि पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाए। वही दूसरी ओर मृतका का करीब डेढ़ साल का बच्चा दीपांशु है। जिसे अभी यह भी नही पता कि उसकी मां अब इस दुनिया मे नही रही।मृतका की माँ प्रमिला देवी व पिता लाल बाबू शाह का रोरोकर बुरा हाल है और मासूम नातिन दीपांशु को देख देखकर उनके आँसू नही रुक पा रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…