तारिक खान
प्रयागराज. पूर्व नौकरशाह कन्नन गोपीनाथन (पूर्व आईएएस अधिकारी) को इलाहाबाद में नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ एक सभा को संबोधित करना था लेकिन ज़िला प्रशासन ने उन्हें एयरपोर्ट से ही बाहर नहीं निकलने दिया। इसकी जानकारी ख़ुद ही कन्नन गोपीनाथन ने ट्वीट कर दी, उन्होंने लगातार दो ट्वीट किए- पहले ट्वीट में डिटेन किए जाने की बात बताई और दूसरे ट्वीट में उन्होंने इलाहाबाद एयरपोर्ट लिखा।
कन्नन गोपनाथन ने ट्वीट किया है कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया और दिल्ली की फ़्लाइट में बिठा दिया गया। गोपीनाथन ने लिखा है, “इलाहाबाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिली और दिल्ली की फ्लाइट में बिठाया गया। उत्तर प्रदेश के ‘इंडिपेंडेंट बनाना रिपब्लिक’ हर बार मुफ़्त में दिल्ली की यात्रा करवाता है। योगी आदित्यनाथ को अभिव्यक्ति की आज़ादी से डर लगता है। मैं फिर आऊंगा। यूपी पुलिस मेरे लिए पहले से बुकिंग करा कर रखे।”
वही दूसरी तरफ इस सम्बन्ध में प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने इस सम्बन्ध में पत्रकारों को बताया है कि कन्नन गोपीनाथन को हम लोगों ने समझाया कि क़ानून-व्यवस्था के लिहाज़ से आपका वहां जाना संवेदनशील हो सकता है। वे ख़ुद नौकरशाह रहे हैं। उन्होंने हमलोगों की बातों को समझा और वापस लौट गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…