सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बुधवार को बलराम नगर में स्थित अपना घर जैन धर्मशाला मे प्रवीन जैन के सौजन्य से कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा मुख्य अतिथि के रूप मे पँहुची। इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने अपने हाथों से सैकड़ों गरीबों व जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म कपडे ,मोजे, स्कार्फ, टोपी, जैकेट आदि जरूरत के सामान वितरित किये। इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुये लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने कहा कि हमारे समाज मे अनेकों बेसहारा व जरूरतमंद लोग रहते हैं।जिन्हें पेट भर खाना भी नसीब नही होता तथा ना ही उन लोगों को तन ढकने के लिये कपडे नसीब होते है। इस तरह के कैंपों का आयोजन उन जैसों सैकड़ों की संख्या मे आम लोगों के लिये एक संजीवनी की तरह होता है। हमारे शास्त्रों मे भी “नर सेवा नारायण सेवा” का उल्लेख है। किसी भी जरूरतमंद की सहायता करना भूखे को रोटी खिलाना, कपडे देना ,दान करना ये सब ईश्वरीय कार्य होते हैं पुण्य आत्माएं ईश्वर की मर्जी से ये सब करती है । हम सभी को मानव जीवन को सार्थक करने के लिये “मानव ही मानव के काम आये ” इसी सोच व सिद्धांत के साथ अपने जीवन को जीना चाहिये तथा हर समय गरीब व असहाय लोगों की जिस प्रकार संभव हो सहायता करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रवीन जैन उनके पुत्र व पुत्रवधु व परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…