अब्दुल बासित मलक
यमुनानगर: यमुनानगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल जाती छात्रा से पहले छेड़छाड़ हुई। घर में घुसकर मारपीट की। घर छोडऩे को मजबूर हो गए। आरोपित फिर बेटी से छेड़छाड़ करने लगे। अनहोनी न हो जाए, इस डर से स्कूल से नाम तक कटवा दिया। अब आरोपित दुष्कर्म की धमकी दे रहे हैं।
स्कूल जाते वक्त करते थे छेड़छाड़
फर्कपुर क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास तीन लड़के व चार लड़कियां हैं। उसकी सबसे बड़ी 16 वर्षीय बेटी एरिया के ही राजकीय स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उनके घर के सामने रहने वाले दो सगे भाई अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल जाते वक्त उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगे। कई बार उसका रास्ता भी रोका। बेटी ने यह बात उन्हें बताई तो उन्होंने दोनों के घर जाकर विरोध जताया। 29 अगस्त 2019 आरोपित हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। तब पुलिस ने 30 अगस्त को आरोपितों पर केस दर्ज किया था।
अपना घर छोड़ किराए पर रहने लगा परिवार
महिला के पति ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों को पकड़ा भी लेकिन दो दिन बाद ही वे फिर से आजाद घूमने लगे। बेटी से फिर छेड़छाड़ करने लगे। बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए इसलिए 8वीं कक्षा से ही उसका स्कूल से नाम कटवा दिया। बार-बार मिल रही धमकियों के डर से उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और बस स्टैंड के निकट किराए के मकान में रहने लगे।
अब बेटी से दुष्कर्म की दी धमकी
महिला ने पुलिस को बताया कि 16 दिसंबर को वह बेटी के साथ किसी काम से जा रही थी। आरोपितों और उसके पिता ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और थाने में दर्ज केस को वापस लेने के लिए धमकाया। दोनों भाइयों ने उन्हें धमकी दी कि यदि केस वापस नहीं लिया तो उसकी बेटी को उठा ले जाएंगे और उसके साथ दुष्कर्म करेंगे। साथ ही घर में आग लगा देंगे। धमकी के डर से पहले यह बात किसी को नहीं बताई। परंतु आरोपित नहीं सुधरे तो उसने थाने में शिकायत दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…