Categories: Crime

बहू की हत्या के मामले में पति व सास को किया गिरफ्तार.भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। बीते गुरुवार को ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता ने 4 ससुरालियों के खिलाफ गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से नामजद चारो आरोपी फरार चल रहे थे।

दरअसल ,मृतका के पिता ने राधेश्याम पार्क पूजा कालोनी में रहने वाले दहेजलोभी पति समेत चार ससुरालियों पति ,सास ,देवर व ननद के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में गला दबाकर बेटी प्रिया की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।आरोप है कि दहेज लोभी ससुरालिए दस लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी नही करने पर बुधवार देर रात गला दबाकर हत्या कर दी थी और फांसी लगाकर आत्महत्या की कहानी गढ़ दी थी।

एसएचओ रमेश चन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे उनके नेतृत्व में गठित टीम पुस्ता चौकी प्रभारी राम मेहरसिंह ,एस आई राजेन्द्र पाल सिंह ,हैड का0 बिजेंद्र सिंह व महिला का0 प्रियंका ने मृतका के पति शेखर पुत्र स्व0 ब्रजभूषण व सास सरला निवासी राधेश्याम पार्क को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। एसएचओ ने बताया कि दो आरोपी अभी फरार है ,जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts