आदिल अहमद
चेन्नई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने एक साहित्यिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”मैंने भारतीयों जैसे मासूम लोग कभी नहीं देखे। यदि समाचार पत्रों में कुछ छप जाता है (और उन्होंने दो अखबारों के नाम भी लिये) तो हम उस पर विश्वास कर लेते हैं।” उन्होंने कहा कि जैसे कि इन दावों पर यकीन किया गया कि देश के सभी गांवों में बिजली पहुंच गई है और भारत के 99 प्रतिशत परिवारों के लिये शौचालय बना दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा ही कुछ आयुष्मान भारत योजना के मामले भी हुआ।
चिदंबरम ने कहा, ‘‘कई अस्पतालों ने बताया कि उन्हें इस (आयुष्मान योजना) जैसी किसी योजना की जानकारी नहीं है। लेकिन हम यकीन कर लेते हैं कि आयुष्मान भारत योजना पूरे भारत में आ चुकी है।” इसके अलावा, उन्होंने आयुष्मान योजना की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम मान लेते हैं कि किसी भी बीमारी का बिना पैसा खर्च किये इलाज हो जाएगा। हम मासूम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई समाचार और आंकड़े सच्चाई से परे होते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…