Categories: National

जेएनयु हिंसा पर जावेद अख्तर का तंज़, कहा – इन राष्ट्रविरोधियों ने हमारे बेचारे गुंडों को लाठियां भी सही से भांजने नहीं दी

आदिल अहमद

नई दिल्‍ली: जावेद अख्तर ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा और जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष के खिलाफ दर्ज हुए मामले को लेकर तंजिया ट्वीट किया है। जावेद अख्तर ने ट्वीट में लिखा है कि “JNUSU अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर पूरी तरह से समझ में आती है। वह किस तरह से देश प्रेमी लोहे की छड़ को अपने सिर से रोकने की हिमाकत कर सकती थी। इन राष्ट्रविरोधियों ने हमारे बेचारे गुंडों को लाठियां भी सही से भांजने नहीं दी। वह हमेशा अपना शरीर आगे कर देते थे। मैं जानता हूं उन्हें चोट खाना पसंद है।”

बताते चले कि जेएनयू में हुई हिंसा से एक दिन पहले यूनिवर्सिटी के सर्वर रूम में कथित रूप से तोड़फोड़ करने के मामले में आइशी घोष और 19 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि बीते रविवार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा में आइशी घोष समेत 34 लोग घायल हुए थे, जिसमें छात्रों के साथ-साथ शिक्षक भी शामिल थे।

आइशी घोष पर हुई एफआईआर को लेकर जावेद अख्तर का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। आइशी घोष को लेकर किया गया जावेद अख्तर का ट्वीट लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, साथ ही लोग इस ट्वीट पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts