तारिक जकी
बेंगलुरु। एक तरफ तो भाजपा CAA से अल्पसंख्यको विशेष रूप से मुसलमानों को नहीं डरने की बात कहती है वही दूसरी तरफ भाजपा के खुद के विधायक सार्वजनिक मंच से मुसलमानों को धमकी देते दिखाई दे रहे है। ताज़ा मामला कर्णाटक का है। जहा भाजपा के एक विधायक ने मुसलमानों को सार्वजनिक मंच से धमकी भरे लहजे में कहा है कि देश में हिन्दू आबादी 80 प्रतिशत है और मुस्लिम 18 प्रतिशत, अगर हम पीछे पड़ गए तो उनका क्या होगा।
कर्नाटक से भाजपा विधायक जी सोमशेखर रेड्डी ने एक रैली के दौरान नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रहे अल्पसंख्यकों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में हिंदुओं की आबादी 80 फीसदी है जबकि अल्पसंख्यक 18 फीसदी हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा विधायक ने कहा कि अल्पसंख्यकों को भारत में अधिक सावधान रहना चाहिए कि वे यहां क्या कर रहे हैं। अगर हम लोग खड़े हो गए तो आप सोच लें कि आपका क्या होगा।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सोमशेखर रेड्डी को अल्पसंख्यकों को चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है। रेड्डी ने कहा, ‘मैं सीएए का विरोध कर रहे लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं। हमें सत्ता में आए सिर्फ पांच महीने ही हुए हैं और अगर आप बहुत अधिक नखरे करेंगे तो सोच लीजिए, हम आपके पीछे पड़े तो क्या हो सकता है।’
भाजपा विधायक ने कहा, ‘यह हमारा देश है। उस देश (पाकिस्तान) के प्रधानमंत्री ने एक बार कहा था कि अगर आपको यहां रहना है, तो आपको हमारे नियमों के अनुरूप रहना होगा वरना हम आपको वापस भेज देंगे। भारत में अपने लिए ऐसी स्थिति मत लाइए।’ बेंगलुरू के बेल्लारी से विधायक रेड्डी ने कहा कि कर्नाटक में जिन प्रदर्शनकारियों ने सावर्जनिक संपत्ति नष्ट की है, उन्हें उसी तरह से सबक सिखाया जाएगा जैसा उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनकारियों को सिखाया गया है।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार उन्होंने कहा, ‘हम भारतीय हैं और हम आपको ठीक उसी तरह से सबक सिखाएंगे, जैसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वहां सार्वजनिक संपत्तियों को नष्ट कर रहे लोगों को सिखा रहे हैं। नागरिकता कानून का विरोध कर रहे जिन लोगों को गोलियां लग रही हैं, ठीक हो रहा है लेकिन घायल होने पर किसी हिंदू डॉक्टर के पास इलाज के लिए जरूर जाना, वह आपका इलाज करेगा।’
वही इस सम्बन्ध में एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, रेड्डी ने बेंगलुरू दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान का समर्थन करते हुए कहा, ‘तेजस्वी सूर्या ने सही कहा था। सीएए का विरोध कर रहे अधिकतर प्रदर्शनकारी पंक्चर वाले और अशिक्षित हैं, उनसे जो कहा जा रहा है, उसे मान लेते हैं।’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उनके मन में जहर भर रही है। भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी (कांग्रेस) पागलों से भरी हुई है और लोगों को उनका विश्वास कर सड़कों पर नहीं निकलना चाहिए।
रेड्डी ने कहा, ‘कांग्रेस के लोग पागल हैं। आप उनका विश्वास कर सड़कों पर आ गए हैं? हम 80 फीसदी हैं और आप सिर्फ 18 फीसदी हैं। अगर हम आप पर हमला करेंगे तो आपका क्या होगा? आप इस देश में हो तो सावधान रहिए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…