Categories: Crime

ट्रिपल मर्डर से थर्रा उठा लखीमपुर खीरी, युवक ने अपनी ही पत्नी, भाई और बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला

फारूख हुसैन

लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी में उस समय दहशत फैल गई जब एक दिमागी रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर दर्दनाक हत्या कर दी और यही नहीं उसके बाद अपने मां और पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया लेकिन किसी तरह उनकी जान बच गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दिमागी रूप से विछिप्त हत्यारें को कुल्हाड़ी के साथ हिरासत मे लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।

दरअसल यह दहशत की तस्वीर लखीमपुर खीरी के मोहल्ला औरंगा बाद की है जहां सुबह लगभग 7 बजकर 30 मिनट पर दिमागी रूप से विछिप्त ने अपने ही परिवार के भाई, बीबी और बच्चे की कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या कर दी साथ ही उसके बाद उसने माँ और पिता पर भी हमला कर घायल कर दिया।

इधर सूचना मिलने पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे मा और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया वहीं शव को कब्जे में ले लिया है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल हो गया है वहीं पुलिस ने दिमागी रूप से हत्यारें विक्षिप्त को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है और शवों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम करवाने के लिये भेजने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts