Categories: Crime

हौसला बुलंद लुटेरो ने व्यवसाई से किया असलहे के बल पर लूट, बहादुर युवक ने एक लुटेरे को दबोचा, जनता ने जमकर कुटाई कर किया पुलिस के हवाले

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी÷पलिया कलां/ जंहा एक ओर सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही करने की बात कह रही है हर जिले के आला अधिकारी एक्शन में भी दिख रहे हैं जिसके चलते अपराधियों के हौसले पस्त होते दिखाई दे रहे हैं लेकिन लखीमपुर खीरी में एक सरेआम लूट के मामले पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं जहां मेन रोड पर बाइक सवार चार लुटेरों ने असलहे के दम पर व्यापारी से हजारों रूपये लूट लिये

मौके पर मौजूद युवक की बहादुरी ने लूट में शामिल एक लुटेरे को पकड़ लिया और मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की लेकिन तीन लुटेरे मौके से लूट का रूपया लेकर फरार होने में कामयाब हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और पूछताछ में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ये लूट का मामला लखीमपुर खीरी के कोतवाली पलिया का है जहां पर पुलिस की सुस्त कार्यशैली के चलते अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं वही इस सरेआम हुई लूट ने पुलिस पुलिस के कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठा दिए हैं ।जिसमें पलिया निघासन रोड के इटैय्या ग्राम के पास एक फेरी व्यापारी राकेश राठौर निवासी मोहल्ला अहिरान प्रथम जा रहा था कि तभी उसे चार असलहा धारी बाइक सवार लुटेरों ने उसे रोक लिया और उसके पास से ₹20000 और मोबाइल छीन लिया । अभी उधर से गुजर रहे सलमान नाम के युवक की नजर व्यापारी और लुटेरों पर पड़ी वह तुरंत उनके पास बहादुरी दिखाते हुए पहुंच गया

लुटेरों ने सलमान को भी असलम उसे डराने की कोशिश की लेकिन सलमान ने बिना डरे लुटेरों पर टूट पड़ा और राहगीरों के साथ मिलकर लुटेरे की जमकर पिटाई की इससे मौके से तीन लुटेरे फरार हो गए उधर सलमान ने एक लुटेरे को मौके पर मौजूद  लोगों की सहायता से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की और उधर सूचना मिलने पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल में जुट गई है वहीं लुटेरे के पास से तीन अवैध कारतूस भी बरामद हुए हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts