तारिक जकी
बेंगलुरु। बेंगलुरु स्थित श्री गुरु राघवेंद्र सहकारा बैंक में करीब 9000 जमाकर्ता हैं। आरबीआई ने अपने वेबसाइट पर एक बयान अपलोड किया है। जिसमें लिखा है, ”10 जनवरी, 2020 को लेनदेन बंद होने के बाद, बैंक से कोई ऋण और अग्रिम अनुदान या नवीनीकरण नहीं करेगा, कोई भी निवेश करेगा। विशेष रूप से, प्रत्येक बचत या चालू खाते या किसी अन्य जमा खाते के कुल शेष से निकासी के लिए 35,000 रुपये से अधिक की राशि को शर्तों के अधीन अनुमति नहीं दी जा सकती है।”
पिछले 6 साल से बैंक के 49 वर्षीय खाताधारक नागराज एम ने कहा, ”बैंक कह रही है कि मैं 35,000 रुपए से ज्यादा की निकासी नहीं कर सकता। अगर हमारी एफडी की अवधि पूरी हो जाती है तो बजाय कैश के हमें इसे रिन्यू ही कराना होगा।” सभागार में मंच से जमाकर्ताओं ने जोर आवाज लगाई ‘हमें यहां पर बैंक के डायरेक्टर्स चाहिए।’
बैंक के चेयरमैन के रामाकृष्ण का कहना है कि जमाकर्ताओं के पैसे सौ फीसदी सुरक्षित हैं। न्यूज एजेंसी आईएनएस के मुताबिक के रामाकृष्णा ने सभागार में जमाकर्ताओं से कहा, ”श्री गुरु राघवेंद्र सहकारा बैंक में आपके पैसे सौ फीसदी सुरक्षित है। यह मेरी जिम्मेदारी है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…