संजय ठाकुर
बलिया. पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अवैध शराब के विक्री व निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा अभियान में दिनांक 23.1.020 को हे0का0 नागेन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना फेफना के जांच प्रा0 पत्र व शान्ति व्यवस्था डियूटी हेतु ग्राम कपूरी चेरुइया तिराहा पर मौजूद थे कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति शराब लेकर निमिया पोखरा चट्टी से ग्राम वैना तिराहा होते हुये शहर की ओर जाने वाला है।
इस सूचना पर विश्वास करके हे0का0 नागेन्द्र पाण्डेय मय हमराह के वैना तिराहे पर पहुंच कर आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद एक व्यक्ति पैदल आते हुये दिखाई दिया। जो पुलिस वालों को देख कर भागने लगा जिसे आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर पर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुये भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम मिठ्ठू साहनी पुत्र भिमल साहनी ग्राम सागरपाली थाना फेफना जनपद बलिया बताया तथा भागने के बारे में बताया कि साहब मेरे पास शराब है। इसलिये मै आप लोगों को देखकर भाग रहा था। दाहिने हाथ मे लिये प्लास्टिक के सफेद झोले को खोलकर देखा व गिनती की गई तो अंग्रेजी शराब की कुल 30 शीशी बरामद हुआ।
इस सम्बन्ध में थाना फेफना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…