फारुख हुसैन
गौरीफंटा-खीरी। भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर पर एसएसबी चेक पोस्ट से कुछ आगे नेपाल सीमा में धनगढ़ी स्थित जुआं घर से खेल कर वापस लौट रहे दो भारतीय युवकों से चाकू के बल पर बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिये। वारदात करीब दस बजे रात की होनी बताई जा रही है। बताया जाता है कि वारदात के बाद पीड़ितों ने एसएसबी जवानों को जानकारी दी लेकिन उन्होंने उन्हें ही गलत करार देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित ने अपने साथ हुई लूट की जानकारी पुलिस को नही दी है।
शहर निवासी एक ठेकेदार के दो बेटे शनिवार को भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर से सटे नेपाल के शहर धनगढ़ी में स्थित जुआं घर में गये हुए थे। बताया जाता है कि करीब रात दस बजे युवक ढोका बाजार से होते हुए गौरीफंटा सीमा में प्रवेश कर ही रहे थे कि बदमाशों ने उन्हें चाकू के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने युवकों के पास रखी करीब एक लाख रुपये लूट ली और फरार हो गये।
बताया जाता है कि युवकों ने बैरियर पर पहुंचकर उनके साथ हुई वारदात की जानकारी एसएसबी को दी लेकिन उन्होंने उन्हें ही भला बुरा कहते हुए भगा दिया। पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को नही दी है। सूत्रों की माने तो पूरे दिन बार्डर पर सुरक्षा व चेकिंग के नाम पर काम करने वाले जवान देर रात होते ही बार्डर से गायब हो जाते हैं और बार्डर सूना पड़ा रहता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…