तारिक खान
प्रयागराज. मंसूर अली पार्क मे चँद युवतियों द्बारा शुरु किया गया विरोध प्रदर्शन का स्वरुप रोज़ नए तेवर के साथ आगे बढ़ रहा है।प्रतिदिन मंसूर अली पार्क में महिलाएँ जुलूस निकाल कर एन आर सी एन पी आर के खिलाफ आवाज़ बुलन्द कर रही हैं। दरियाबाद के सैय्यदवाड़ा, अब्बास कालोनी से जहाँ महिलाओं ने विरोध जुलूस निकाला वहीं अकबरपुर, नेहालपुर से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने जुलूस निकाल कर एन आर सी वापिस लो, एनपीआर वापिस लो की तख्तियाँ ले कर विरोध करते हुए मंसूर अली पार्क में चल रहे धरने मे शामिल हुईं।
संतोषानंद महाराज ने कहा हम आप के साथ हैं आप की इस लड़ाई को हम कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहेंगे।प्रदर्शन में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रामवृक्ष यादव भी समर्थन देने पहुँचे।धरनारत महिलाओं को समर्थन देने और एन पी आर एन आर सी और सी ए ए के विरोध में तमाम वामपंथी संगठनों के लोगों के अलावा समाजवादी पार्टी,कांग्रेस,ए आई एम आई एम,आम आदमी पार्टी,जमाते हिन्द और दूसरे दलों के प्रतिनिधि भी लगातार प्रदर्शन को समर्थन देने पहोँच रहे हैं।वहीं तमाम ऐसे नेता हैं जो लगातार नवें दिन भी धरनारत महिलाओं के साथ बने हुए हैं और हर तरहा से सहयोग कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी से रिचा सिंह, नेहा यादव, सबीहा मोहानी, खुशनूमा बानो, अब्दुल्ला तेहामी अदील हमज़ा तो कांग्रेस पार्टी से इरशादउल्ला, नफीस अन्वर, अरशद अली, एआईएमआईएम से अफसर महमूद, फज़ल फाखरी, आबिद नेयाज़ी आदि लगातार प्रदर्शन स्थल पर डटे हुए हैं। वहीं क्षेत्रिय पार्षद रमीज़ अहसन, अब्दुल समद, फज़ल खान समेत अन्य लोग इस प्रदर्शन की बाग डोर सम्भाले हुए हैं।
धरना स्थल पर ही पढ़ी जा रही पाँच वक़्त की नमाज़
धरना प्रदर्शन के साथ बड़ी संख्या मे एन आर सी और एन पी आर के विरोध में जमा महिलाएँ वहीं पर मुसल्ला बिछा कर पाँच वक़त की नमाज़ भी अदा कर रही हैं।छोटे छोटे बच्चे भी अपने घरों को छोड़ कर महिलाओं की गोद मे तो वहीं पुरे हिजाब में मुस्लिम युवतियाँ भी धरने में शामिल हो कर तरहा तरहा के स्लोगन लिखने और और प्रोटेस्ट को और व्यापक बनाने मे लगी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…