आदिल अहमद
मुजफ्फरनगर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर पहुंचीं। प्रियंका का काफिला नहर की पटरी के रास्ते मुजफ्फरनगर पहुंचा था। बीते साल दिसंबर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान मुजफ्फरनगर के रहने वाले नूर मोहम्मद की मौत हो गई थी। प्रियंका ने नूर व अन्य मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका ने रुकैया परवीन नामक उस युवती से भी मुलाकात की जिसकी शादी होने वाली है। रुकैया के परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके घर में घुसी और बहुत सारा सामान ले गई।
गौरतलब हो कि मेरठ में हुए हिंसक प्रदर्शनों में भी 6 लोगों की मौत हुई थी। 24 दिसंबर को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए मेरठ जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें परतापुर के पास ही रोक दिया था। पुलिस ने उन्हें धारा 144 का हवाला देते हुए रोका था। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वह दिल्ली लौट गए थे। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर से लौटते हुए प्रियंका मेरठ जाएंगी और मृतकों के परिजनों से मिलेंगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…