गौरव जैन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से एक जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन साजन मंडप में आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी सम्मिलित हुए । इस अवसर पर संगठन के विस्तार की कड़ी में दूसरे संगठनों से त्यागपत्र देकर युवा के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित पदाधिकारियों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी ने कहा कि भाईचारा की कड़ी को मजबूत करते हुए हिंदू- मुस्लिम- सिख- ईसाई आपस में सब भाई भाई के मिशन को आगे बढ़ाकर व्यापारी समाज की एकता को मजबूत किया जाएगा और अपने देश की अर्थव्यवस्था को पूरे विश्वास में मजबूत कर विश्व की सुपर पावर अवस्था के रूप में विकसित कराया जाएगा। कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महफूज हुसैन नगर अध्यक्ष, मोहन अरोड़ा ,सतपाल टीटू, शिवम भारद्वाज, शुएब कमाल पहलवान, हिमांशु चौधरी, हाजी मुनव्वर, सुमित गोयल, अजय सिंघल, राजू गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…