Categories: Others States

मौसम वैज्ञानिकों का संकेत, हरियाणा में मुसीबत बनेगा मौसम

अब्दुल बासित मलक

यमुनानगर(हरियाणा):- हरियाणा में अभी शीत लहर से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं हैं। आगामी दिनों में बर्फीली हवाओं के साथ बारिश होने के आसार भी हैं। जिससे ठिठुरन और भी बढ़ेगी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते हरियाणा में शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार दो दिन तक बर्फीली हवाएं ऐसे ही सताएंगे।

तेज हवा के कारण गुरुवार को धुंध नहीं थी। इस वजह से सुबह ही सूर्य के दर्शन हो गए थे लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से ठंडक बरकरार रही। धूप का असर भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार 25 व 26 जनवरी को धुंध रहेगी। 27 दिसंबर से मौसम बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा।
इसके चलते 28 व 29 जनवरी को हरियाणा में कहीं-कहीं बरसात के आसार हैं।

बता दें कि जनवरी में अब तक 5 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। 24 को भी पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, लेकिन यह इतना मजबूत नहीं है। इसके बाद 28 को भी पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे बादल छाएंगे। जनवरी माह के 21 दिनों में प्रदेश में अब तक 116 फीसदी बारिश हो चुकी है। 14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में तो सामान्य से 300 फीसदी से अधिक बारिश हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts