सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रॉनिका सिटी इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में एक वाइक सवार की मौत और उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को दिल्ली के ट्रामा सेंटर तथा मृतक को शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।सोमवार दोपहर तक पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने उसका शव लाकर थाने के बाहर रख दिया और सख्त कार्रवाई व मुआवजे की मांग कर विरोध प्रर्दशन किया।
ट्राॅनिका सिटी थाना प्रभारी रमेश चंद राणा ने बताया कि डूंगरपुर गांव निवासी संदीप चौहान उम्र 35 वर्ष पुत्र राजवीर दिल्ली सोनिया विहार पुस्ता मार्ग से अपने साथी अन्नू के साथ दिल्ली से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह अलीपुर गांव के सामने पहुंचे तो पचायरा की ओर से बालू लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली का चालक अपना नियन्त्रण खो बैठा और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। संदीप बाइक सहित ट्रेक्कर के पहिए के नीचे आ गया और वह बुरी तरह कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी अन्नू बुरी तरह घायल हो गया। घायल को पुलिस ने दिल्ली के ट्रामा सेंटर अस्पताल पहुंचाया वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सोमवार को दोपहर बाद संदीप के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन उसे ट्रानिका सिटी थाने के सामने बाहर रखकर कार्रवाई को लेकर विरोध प्रर्दशन करने लगे। प्रर्दशन देखकर काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।हांलकि पुलिस के आला अधिकारियों के सख्त कार्रवाई व मुआवजे की शासन को संस्तुति भेजने के आश्वासन पर परिजनों ने चालक व ट्रैक्टर के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु की तब जाकर प्रर्दशनकारी शांत हुए और शव का अंतिम संंस्कार करने के लिए परिजन उसके गांव डूंगरपुर ले गए और सूत्रों की माने तो ट्रैक्टर चालक बागपत से बालू खनन कर लाया था। घटना के समय चालक मीरपुर अपने घर खाना खाकर ट्रैक्टर-ट्राली से लोनी बालू बेचने जा रहा था। एसएचओ ने बताया कि चालक बालू को बागपत से लाना बता रहा है ,वह घटना स्थल पर कैसे पहुंचा इसकी गम्भीरता से जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…