आफताब फारुकी
नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के बारे में सेना प्रमुख मनोज मुकंद नरवणे के बयान का स्वागत करते हुए अजमेर दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने शनिवार को कहा कि फौज को पीओके वापस लेने का आदेश दिया जाना चाहिए। खान ने ट्वीट किया, ‘जब सेना है तैयार तो किस का है इंतज़ार। भारतीय संसद को सेना को आदेश देना चाहिए कि वह पीओके को भारत में सम्मिलित करे।’
खान ने लिखा है, ‘भारत अपने इस अभिन्न हिस्से को वापस लाकर कश्मीर को सम्पूर्ण कश्मीर बनाए बल्कि अखंड कश्मीर का सपना भी पूरा करे।’ सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को कहा कि यदि सेना को संसद से आदेश मिलता है तो वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को अपने नियंत्रण में ले सकती है। एम एम नरवणे ने शनिवार को कहा कि सेना चीन से लगी सीमा पर किसी सुरक्षा चुनौती का मुकाबला करने के लिए संचालन तैयारियों को पुनर्संतुलित करने के रुख सहित अत्याधुनिक हथियार तैनात करने और बुनियादी ढांचा विकसित करने सहित कई उपाय कर रही है। जनरल नरवणे ने सेना दिवस की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों सेनाओं के बीच काफी समय से लंबित हॉटलाइन जल्द ही स्थापित की जाएगी क्योंकि इसे लेकर मतभेद दूर हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक मोर्चे पर काफी सारे संसाधन तैनात किए जाएंगे। चीनी सैनिकों के भारतीय भूक्षेत्र के अंदर घुसने की घटनाओं पर जनरल नरवणे ने कहा कि ऐसे मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा दिए गए रणनीतिक दिशानिर्देश के व्यापक ढांचा के तहत हल किए जा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…