सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के बलराम नगर स्थित कैंप कार्यालय पर पांच बदमाशों ने हमला बोलकर उनके सहयोगी को लात घूसे से पीटा। जबकि कंप्यूटर आदि तोड़ने के बाद उनका मोबाइल लूटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की सुरागकशी का प्रयास कर रही है।
सरकारी कार्यालय पर हमले के बाद इलाके में दहशत
लोनी बॉर्डर थाने की बलराम नगर कालोनी क्षेत्र की सबसे पॉश कालोनी मानी जाती है। कालोनी में पानी की टंकी के साथ ही नगर पालिका ईओ का कैंप कार्यालय है सरकारी कार्यालय पर बदमाशों के हमले के बाद कालोनी वासी दहशत में है कॉलोनी वासियों का कहना है कि जब ईओ कार्यालय ही सुरक्षित नहीं तो बदमाश किसी के घर पर भी हमला कर सकते हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार में पीसीएस अधिकारी शालिनी गुप्ता के कैंप कार्यालय पर पहले भी एक बार हमला हो चुका है और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि शालिनी गुप्ता के साथ बदमाश लूट भी कर चुके हैं।इस बार उनके साथ तीसरी वारदात है ।एक और प्रदेश सरकार जहां अपराध मुक्त समाज की बात कर रही है वहीं सरकार की 1 पीसीएस महिला अधिकारी पर बार बार हमले हो रहे है और अपराधी आज तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आखिर क्या कारण है कि पुलिस अपने ही अधिकारी के हमलावरों को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…