Categories: Crime

प्रतिबंधित पशु को चोरी कर, वध करने में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन

मिलक। दिनांक 11/12-12- 2019 की रात्रि में अफसर अली पुत्र स्वर्गीय मंगू निवासी ग्राम शाहदरा के  पशु को इकरार पुत्र पीरा शाह निवासी ग्राम शाहदरा  तथा दो व्यक्ति अज्ञात द्वारा चोरी करके उसका वध आदि कर दिया गया था । इस संबंध में अफसर अली द्वारा दी गई।  सूचना के आधार पर थाना मिलक पर मुकदमा अपराध संख्या 528/19 धारा 379/411/506 भादवी व 3/5/ 8 सीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था।

दिनांक 03-01-2020 को थाना मिलक पुलिस द्वारा रेवडी बस अड्डे से अभियोग में नामजद अभियुक्त इकरार तथा प्रकाश में आए दोनों अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता इकरार पुत्र पीरा शाह, इम्तियाज पुत्र अल्लाह बख्श , इमरान पुत्र तहसीम हुसैन निवासी गण ग्राम शाहदरा थाना मिलक है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts