Categories: National

आज की तारीख है भारत की तवारीख में ख़ास, आज ही भारत की बेटी ने भरी थी अन्तरिक्ष में उड़ान

तारिक आज़मी

नई दिल्ली: आज 16 जनवरी है। आज की तारीख भारत के तवारीख में ऊँची जगह रखती है। यह वही दिन है जिस दिन भारत की बेटी ने सात समंदर पार अमेरिका में जाकर अंतरिक्ष यात्री होने के अपने ख्वाबो को अमली जामा पहनाया था।

आज की तारीख भारत की इस बेटी की बड़ी उपलब्धि की साक्षी है, सात समंदर पार अमेरिका जाकर अंतरिक्ष यात्री बनने के अपने सपने को पूरा किया और एक बार नहीं बल्कि नासा ने उन्हें दो बार अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना। हम कल्पना चावला की बात कर रहे हैं।

कल्पना ने 16 जनवरी 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष में दूसरी बार उड़ान भरी थी। हालांकि उनकी यह उड़ान अंतिम साबित हुई क्योंकि 16 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटते हुए एक फरवरी को उनका यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक दल के अन्य छह सदस्यों के साथ उनकी मौत हो गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts