बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ). रेलवे प्रशासन द्वारा रतनपुरा की पूर्वी क्रॉसिंग को पूर्ण रूप से बंद किए जाने से नाराज दर्जनों गांव के लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग के पास ही बैठक कर आंदोलन का रूप दिया।वक्ताओं ने क्रॉसिंग को जल्द से जल्द खोलने की मांग को लेकर रेलवे के खिलाफ भड़ास निकाली। लोगों ने एक स्वर से निर्णय लिया कि जब तक रेल प्रशासन द्वारा पूर्वी रेलवे फाटक कोआवागमन हेतु सुव्यवस्थित ढंग से नहीं खोला जाएगा तब तक संघर्ष समिति के द्वारा रेलवे प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने से दर्जनों गांवों को लोगों को डेढ़ किलोमीटर लंबा दूरी तय करना पड़ रहा है विशेष रूप से पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इससे नाराज लोगों ने धरना प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया लोगों का कहना था कि अगर रेल प्रशासन हमारी बातों को नहीं मानेगा तो हम आने वाले दिनों में अपना आंदोलन तेज करते हुए रेल रोको आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने जनपद के जनप्रतिनिधियों से आवाहन किया है कि जल्द से जल्द रेलवे फाटक खोलने हेतु आंदोलन में सक्रिय योगदान देकर के जनहित के मामले को उठाने का कार्य करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…