फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। पलिया कोतवाली में उस समय हड़कम्प मच गया जब दो पक्षों में जुएं के पैसों के लेन देन के चक्कर में हुए विवाद में गोलिया चल गयीं जिसमें दोनों पक्षों के विवाद कर रहे युवक गोली का शिकार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों युवकों को पलिया सीएचसी भेजा जहां से गंभीर हालत देखते हुए चिकत्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बारह घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं बता रही विवाद की वजह
विवाद होने के बारह घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने अभी तक न ही विवाद होने की वजह को बताया है और बारह घंटे बीत जाने के बाद भी न ही गोली चलाने वाले की कोई जानकारी कर पायी है बस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आखिर कब जागेगी पलिया पुलिस
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जिस तरह से पलिया में चल रहे जुआ से आये दिन झगड़े फसादों की वारदाते भी बढ़ रही है पर॔तु पुलिस किसी भी तरह की कार्यवाही करने से बच रही है।
थाने में गरजी एसपी
मामले की जानकारी करने के बाद पुलिस द्वारा कोई उचित कार्यवाही न होने पर प्रभारी निरिक्षक को जमकर फटकार लगाई। साथ ही नगर में हो रहे जुआंघरों पर छापा मारी कर जुआरियों को पकड़ने की बात कही और साथ ही घटना में सम्मलित लोगों को सुबह तक पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही पलिया कोतवाली में पहुंचकर एसपी ने पत्रकारों से एक वार्ता भी की जिसमें उन्होने पत्रकारों से कई मुद्दों पर चर्चा की और कई जगहों पर हो रहें अपरोधों पर अकुंश लगाने के लिये भी पत्रकारों से सहयोग की माग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…