file photo
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गॉव स्थित मेवात चौक के पास देर रात बदमाशों ने चार्जर कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाल कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
मूलरूप से जानी मेरठ के रहने वाले आसिफ लोनी के बेहटा हाजीपुर गांव में पत्नी समरीन 34, बेटे आतिफ, बेटी उजमा और तैमूर के साथ रहते हैं। शनिवार रात वह समरीन, उजमा के साथ प्रथम तल पर सो रहे थे। जबकि उनका साला जुनैद और बेटा आतिफ द्वितीय तल पर सोए हुए थे। देर रात घर में घुसे चार बदमाशों ने आसिफ को गनपॉइंट पर ले लिया। उसके बाद बदमाशों ने पत्नी और अन्य सदस्यों को भी बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने समरीन का गला दबा दिया। बदमाश घर से नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…