Categories: UP

वीर खालसा सेवा समिति ने गरीब कन्या की शादी में दिया सहयोग

गौरव जैन

रामपुर। गरीब परिवार की मदद को फिर से आगे आई वीर खालसा सेवा समिति। बिलासपुर निवासी सीमा की बेटी की शादी जो कि 21 तारीख को है गरीब होने के कारण शादी का सामान देने में सक्षम नहीं थी । समिति द्वारा सिलाई मशीन, समान , कपड़े व नगद सहयोग दिया गया। इस मौके पर समिति के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि समिति का मकसद ही जरूरतमंदों की सेवा करना है और समिति आगे भी ऐसा लगातार करती रहेगी समिति द्वारा बहुत जल्द रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिससे रक्त की कमी से किसी की जान ना जा पाए ।

इस मौके पर सरदार निर्मल सिंह ने कहा कि समिति बधाई के पात्र है जो कि समय-समय पर गरीबों की मदद करती है समिति का कार्य सराहनीय है। इस मौके पर कुलदीप सिंह ,सोनू, परमवीर सिंह ,गुलशन अरोड़ा, सेवा सिंह ,लखविंदर सिंह ,सनी कपूर ,बलवीर अरोरा आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts