प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ अब 12 जनवरी तक मतदान केंद्रों पर कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर नाम जोड़ने , संशोधित करने इत्यादि के दावे आपत्ति फार्म प्राप्त करेंगे। युवा मतदाता विशेषकर जो एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष के हो रहे हैं। उन सभी से अनुरोध है कि वह नाम जुड़वाने हेतु फार्म 6 भरकर बूथ लेवल अधिकारी को नाम जोड़ने के लिए दें और प्राप्ति रसीद अवश्य ले लें।
जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यदि आपके संज्ञान में कोई मृतक अथवा स्थाई रूप से अपने निवास स्थान को छोड़कर अन्यत्र चला गया है , अथवा मतदाता सूची में दो या तीन जगह नाम दर्ज है तो फार्म- 7 पर आवेदन करके नाम कटवाने की प्रक्रिया तथा पूर्व से मतदाता सूची में विद्यमान प्रविष्टि में कोई संशोधन कराना हो तो फार्म- 8 पर आवेदन करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन कराने में सहयोग प्रदान करें ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…