तारिक आज़मी
लखनऊ.लखनऊ में धारा 144 लागू है। इस दौरान आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली हुई। दूसरी तरफ CAA और NRC पर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस प्रकरण में अजीम शायर मुनव्वर राना ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में अपनी बेटियों पर मुकदमा दर्ज किये जाने की कड़ी आलोचना किया है। सख्त मुज़म्मत के दौरान उन्होंने इस सिलसिले में मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह की लखनऊ में हुई रैली पर भी सवाल उठाए हैं।
हिंदी उर्दू के अज़ीम शायर मुनव्वर राना ने कहा है कि पुलिस ने उनकी बेटियों सुमैया और फौजिया पर धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। मगर वह ये भी बताए कि इसी निषेधाज्ञा की धज्जियां उड़ाकर आज लखनऊ में रैली करने वाले गृह मंत्री अमित शाह पर कब मुकदमा होगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान अगर राम, नानक और चिश्ती का मुल्क है तो शाह के खिलाफ भी मुकदमा होना चाहिए। तब हम समझेंगे कि हमारी सरकार और पुलिस इंसाफ कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…