प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही आज औराई थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कैरमऊ ग्राम सभा के प्रांगण में नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के उन बच्चों को जो अनुशासित,कुशाग्र बुद्धि, शत प्रतिशत उपस्थिति व उपयुक्त यूनीफार्म में नियमित रूप से विद्यालय आने वाले बच्चों को ग्राम सभा के सम्मानित व बड़े भाई श्री अनिल दूबे के कर कमलों द्वारा मेडल प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर (अध्यापिका, शीला पाल, सगींता पाल, मीनाक्षी दुबे, सीमा जायसवाल) ग्राम प्रधान श्री श्यामसुंदर कनौजिया, श्री कमला शंकर मिश्र( पूर्व ग्राम प्रधान), बड़े भाई श्री अजय मिश्र,श्री मोहन सिंह,व अरविंद कनौजिया, विवेक कनौजिया,अनिल, भगत,प्रवेश कनौजिया व अन्य ग्राम सभा के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्राम प्रधान ने सभी बच्चों को नियमित विद्यालय आने व पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने बच्चों को शुभाशीष व उज्ज्वल भविष्य की मंगल शुभकामनाएं प्रदान किया।
उक्त कार्यक्रम ग्राम प्रधान व विद्यालय परिवार के सहयोग से सम्पन्न हुआ।मेरी तरफ से भी सभी बच्चों को मंगल शुभकामनाएं व कुशल आयोजन हेतु विद्यालय परिवार एवं ग्राम प्रधान जी को बहुत बहुत शुभकामनाए व धन्यवाद।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…