कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर सिकठिया ओभर ब्रिज के पहले कार की जोरदार धक्के से जख्मी दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। बच्चा अपने परिवार के साथ खेत जा रहा था।
मंगलवार की 5 बजे खालिसपुर निवासी शिवम पुत्र कैलाश राम 10 वर्षीय सिकठिया ओभर ब्रिज से पहले बच्ची सड़क पार कर अपने खेत पर जा रहा थी कि अचानक मारुति कर की चपेट में आने से मौत हो गई। कार बलिया के तरफ से मऊ जा रही थी। बच्ची की मौत से ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए और बलिया लखनऊ राज मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सरायलखंसी एसओ, हलधरपुर एसओ मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर 1 घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। बच्चे के शव को बीच सड़क पर रख प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोग अधिकारी के आने व मृत बच्चे के परिजनों को प्रावधान के मुताबिक सहायता राशि देने की मांग कर रहे थे।
टक्कर मार कार फरार हो गया लेकिन किसी ने नम्बर देख बलिया मोड़ चौकी पर कॉल कर दिया। पुलिस कार को बलिया मोड़ पर रोककर कब्जे में ले लिया। बच्चे की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। मां व पिता का रो-रो कर बुरा हाल बना है। मामले की सूचना पर स्थानीय प्रधान दुर्गविजय ने मृतक के घर पहुंच ढांढस बंधाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…