Categories: Crime

शौकत अली मार्ग पर उचक्के ने महिला अधिवक्ता का छीना पर्स

गौरव जैन

रामपुर। शुक्रवार की शाम को शौकत अली मार्ग पर एक उचक्के ने मिलक निवासी महिला अधिवक्ता अंजू सिंह जोकि रामपुर कचहरी में कार्यरत हैं, कचहरी से अपने निजी काम से शौकत अली रोड पर रिक्शा से अपनी साथी अधिवक्ता खालिदा जरीन के साथ जा रही थी कि रास्ते में पैंटालूंस शोरूम के पास एक बाइक सवार उचक्के ने रिक्शा में बैठी महिला अधिवक्ता का पर्स छीन कर भाग गया।

महिला अधिवक्ता ने बताया कि पर्स में 15000 , बैंक के ओरिजिनल बैनामे, एटीएम, खसरा-खतौनी व सरकारी फाइलें थी। घटना के तुरंत बाद महिला अधिवक्ता ने 112 डायल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया पुलिस ने भी उचक्के को ढूंढने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली बाद में महिला अधिवक्ता ने थाना सिविल लाइंस में तहरीर दे दी है खबर लिखे जाने तक मुकदमा कायम नहीं हुआ था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts