तारिक खान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की सिफारिश पर इलाहबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और जस्टिस समित गोपाल की पीठ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि वे ऐसे पुलिसवालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें जो कि मोटरसाइकिल को तोड़ने-फोड़ने और अनावश्य रूप से अलिगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आशंकित छात्रों पर लाठीचार्ज करने में शामिल थे। पिछले महीने हाईकोर्ट ने पुलिस हिंसा के आरोपों की जांच के लिए एनएचआरसी को निर्देश दिया था और कहा था कि पांच हफ्ते में वे जांच पूरी करें।
याचिकाकर्ता मोहम्मद अमन खान नाम के शख्स ने इस संबंध में याचिका दायर कर जांच की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 13 दिसंबर 2019 से छात्र विवादित नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन 15 दिसंबर 2019 के राज्य पुलिस और पैरा मिलिटरी फोर्स ने बिना किसी कारण के छात्रों लाठीचार्ज किया, बड़ी संख्या में आंसू गैस के गोले छोड़े, रबर बुलेट और पैलेट फायर किया। इस संबंध में एनएचआरसी की छह सदस्यीय टीम द्वारा जांच किया गया और उन्होंने सिफारिश की कि आरोपी पुलिसवालों पर जरूर कार्रवाई की जानी चाहिए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन छह छात्रों को मुआवजा दिया जाए जिन्हें गंभीर चोट आई थी।
एएमयू के कुलपित, रजिस्ट्रार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों के साथ बातचीत और संवाद का बेहतर रास्ता निकालें ताकि वे बाहरी और बर्खास्त छात्रों से प्रभावित न हों। कोर्ट ने कहा कि विश्विद्यालय छात्रों का विश्वास जीतने के लिए हर संभव कोशिश करे ताकि भविष्य में फिर कभी ऐसी घटना न हो। हाईकोर्ट ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन कर 25 मार्च तक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…