प्रदीप दुबे विक्की
लखनऊः एक महिला ने गत 10 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके भतीजों संदीप तिवारी, सचिन तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, दीपक तिवारी, प्रकाश तिवारी और नीतेश तिवारी ने एक होटल में एक महीने तक बारी-बारी से बलात्कार किया। पुलिस ने इस प्रकरण में प्रारंभिक जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया था और शनिवार को भाजपा विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप को हिरासत में ले लिया था।
बताते चले कि इस मामले में मंगलवार को दर्ज एफआईआर में कुल सात लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनमें विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, उनके भतीजे संदीप तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, दीपक तिवारी, उनके बेटे सचिन, प्रकाश और नीतेश तिवारी शामिल हैं। विधायक के बेटे नीतेश पर आपराधिक धमकी देने का भी मामला दर्ज है। पुलिस ने संदीप तिवारी के ऊपर से जबरन गर्भपात कराने का आरोप हटा दिया था। पुलिस ने मंगलवार को आईपीसी की धारा 376डी, 313, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था।
प्रकरण में भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदान सिंह ने बताया, ’10 फरवरी को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई की शादी का वादा करके संदीप तिवारी और उसके संबंधियों ने उसका बलात्कार किया। महिला ने शिकायत में रविंद्रनाथ त्रिपाठी का नाम भी लिखाया है। मैंने मामले की जांच की और मामला दर्ज किया। जांच के दौरान इस मामले में सिर्फ दो लोगों की भागीदारी का पता चला, जिसमें से एक संदीप तिवारी और एक नीतेश है।’ कहा कि, ‘प्राप्त सभी सबूतों से यह पता नहीं चल रहा था कि विधायक और उसके बेटे इसमें शामिल थे। महिला ने मेडिकल जांच से इनकार कर दिया। महिला द्वारा दर्ज कराई गई पहली शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसका यौन शोषण हुआ। उसने बाद में कहा कि उसका बलात्कार हुआ। हमने दोनों आरोपों की जांच की है।’
वही इस प्रकरण में पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेगी। जांच के बीच में पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी, मेरा पक्ष सुना भी नहीं और जांच भी पूरी नहीं होने दी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…