Categories: National

भाजपा ने माना हेट स्पीच से हुआ पार्टी को नुकसान

ए जावेद

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “देश के ग़द्दारों को” जैसे बयान नहीं देने चाहिए। एक चैनल के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि हो सकता है कि पार्टी नेताओं द्वारा दी गई हेट स्पीच से पार्टी को नुकसान हुआ हो। उनका कहना था कि हम सिर्फ़ हार या जीत के लिए चुनाव नही लड़ते हैं। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो अपनी विचारधारा के विस्तार में विश्वास रखती है।

अमित शाह ने कहा कि जब से मैं राष्ट्रीय राजनीति में आया हूं, तब से मैं जी जान से चुनाव लड़ता रहा हूं, दिल्ली चुनाव में कोई पहली बार परिणाम विपरीत नहीं आए हैं, कई बार विपरीत परिणाम आए हैं, तब भी इतने ही जी जान से मैंने काम किया।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts