Categories: UP

हुसैन वेलफेयर सोसायटी की ओर से वितरित किए गए कंबल

गौरव जैन

मिलक। नगर के मोहल्ला नसीराबाद में हुसैन वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक इमरान हुसैन ने गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।

नगर के मोहल्ला नसीराबाद में हुसैन वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक इमरान हुसैन के आवास पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मोहल्ले के गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। सोसायटी के प्रबंधक इमरान हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सोसाइटी पिछले 3 वर्षों से जनहित के कार्य कर रही है इसमें गरीब असहाय लोगों की मदद की जा रही है। इस दौरान सोसाइटी के प्रबंधक के बड़े भाई सभासद इकरार हुसैन मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts