Categories: National

जारी है जीडीपी में गिरावट का सिलसिला, इस तिमाही है केवल 4.7 फीसद जीडीपी

तारिक खान

नई दिल्ली. अर्थव्यवस्था पर लगातार विपक्ष के निशाने पर रहने वाली केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर राहत मिलती दिखाई नही दे रही है। भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर में गिरावट का सिलसिला जारी है। आर्थिक मोर्चे पर सुस्‍ती के बीच देश की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (जीडीपी) ग्रोथ रेट के आंकड़े जारी हो गए हैं। ये आधिकारिक आंकड़े वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही (सितंबर-दिसंबर) के हैं। ताजा आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 4.7 फीसदी पर आ गई है।

बता दें कि देश की सुस्‍त पड़ी इकोनॉमी को बूस्‍ट देने के लिए सरकार ने बीते साल कई अहम फैसले लिए थे। सरकार की ओर से ये कहा गया था कि इन फैसलों का असर धीरे-धीरे देखने को मिलेगा। सरकार के आंकड़ों से ज़ाहिर है कि उपभोक्ताओं की डिमांड, निजी निवेश और निर्यात, इन मोर्चों पर गिरावट जारी है, जिसके चलते भारतीय अर्थव्यवस्था की सभी मोर्चे पर चुनौतियां बढ़ी हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts