फारुख हुसैन
पलियाकला-खीरी। नगर के डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वाधार गृह में संवासनी महिला का विवाह धूमधाम से समाजसेवियों के सहयोग से संपन्न हुआ है।
विवाह की तिथि की सूचना पूर्व में ही डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वाधार करें के कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों व समाजसेवियों को भेजकर निमंत्रण भी भेजा था। पूर्व निर्धारित विवाह की तिथि पर ग्राम मझगई निवासी वर उमेश कुमार दीक्षित अपने नातेदार व ग्राम वासियों के साथ बरात लेकर पहुंचे। बारातियों का स्वागत डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वाधार गृह संचालक अजय कुमार चौबे, रमाकांत पांडे, भाजपा महिलमोर्चा जिलाउपाध्यक्ष कुंता अग्रवाल, फुरकान अंसारी व वीरेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया।विवाह की सारी रस्में पूरी करके वर वधु ने एक दूसरे के गले में वर-माला डालकर वैदिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया है। बारातियों का स्वागत करते सूक्ष्म जलपान भी कराया, एवं वर को काफी उपहार व सामान भी दिया गया। भेंट उपहार सामान समाजसेवियों व अधिकारियों के सहयोग द्वारा दिया गया था। जिसे वर पक्ष को दे दिया गया है। विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने में विशेष योगदान डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वधार गृह के अधीक्षका रुखसार बी, काउन्शलर निहारिका चौधरी, एकाउन्टेट गरिमा व डॉक्टर शमीम बानो का रहा है इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…