गौरव जैन
रामपुर। भारतीय किसान संघ की पूर्व तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार एक आवश्यक बैठक संघ कार्यालय माधव भवन बीपी कॉलोनी सिविल लाइंस रामपुर पर की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत कार्यालय मंत्री मेरठ चौधरी नरेंद्र सिंह व संचालन संभाग संगठन मंत्री सुकरमपाल राणा ने किया। बैठक में बोलते हुए भारतीय किसान संघ संगठन के केंद्रीय राष्ट्रीय पदाधिकारी संगठन मंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों का राष्ट्रव्यापी राष्ट्रवादी किसान हितेषी संगठन है भारतीय किसान संघ हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष करता आया है केंद्रीय पदाधिकारी राजबीर सिंह ने जिले के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया एवं उन्हें महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए केंद्रीय पदाधिकारी ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी पूरे भारत में प्रवास पर हैं
कहा कि संगठन की मजबूती ही किसान समस्याओं का असली समाधान करा सकती हैl इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार, प्रांत कार्यालय मंत्री नरेंद्र सिंह,संभाग संगठन मंत्री, सुकरम पाल राणा, जिला मीडिया प्रभारी मुजीब कमाल, राजीव गंगवार, दुर्गेश मौर्य ,चोखे लाल दिवाकर, मथुरा प्रसाद ,गंगाराम, आजम मलिक ,राहिल खान ,शिवम पांडे, वीरेश शर्मा ,सिमरनजीत सिंह, सोमपाल राठौर, विजय मिश्रा, रामवीर सिंह, संजीव आदि प्रमुख रहेl
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…