उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चन्द्रौल में पटेल समाज के दो परिवारों में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष मंगलवार की देर रात करीब 9 बजे आपस में मारपीट कर लिये। एक पक्ष से दो महिला व एक युवक तथा दूसरे पक्ष से एक ब्यक्ति चोटिल हो गया।
सूचना पाकर 112 नम्बर की दो पुलिस वाहन मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों को उपचारार्थ सीएचसी सीयर में दाखिल कराया। चोटिलों में एक पक्ष से कु0 दिब्या पटेल (21) पुत्री राकेश पटेल, प्रमिला देवी (45) पत्नी राकेश पटेल, विशाल पटेल (17) पुत्र रामप्रवेश पटेल व दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश पटेल (45) पुत्र चन्द्रिका पटेल चोटिल हुए हैं। सभी को सिर में चोटे आयी हैं। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…