वरुण जैन
स्वार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। पति ने बचाना चाहा तो परिजन उस पर भी हावी हो गए। जिस पर युवक अपनी पत्नी को लेकर पुलिस चौकी पहुँचा तथा मामले की लिखित तहरीर दे सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मामला कोतवाली की मसवासी चौकी क्षेत्र किशनपुर मौलागड़ का है। जहाँ एक बर्ष पूर्व फुरकान पुत्र अहमद नवी का विवाह मिलक खानम के वमना निवासी फरमिश जहाँ से हुआ था। आरोप है कि फुरकान के परिजन कम दहेज को लेकर फरमिश जहाँ का उत्पीड़न करते रहते थे। मामला इस नौबत पर पहुंच गया कि सोमवार की रात फरमिश की सास व उसकी चचेरी बहनों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। पत्नी को पिटता देख फुरकान बीच बचाव में उतरा तो उसकी भी परिजनों से नोकझोंक शुरु हो गयी। जिस पर फुरकान अपनी पत्नी को लेकर पुलिस चौकी पहुँचा। जहाँ लिखित शिकायत देकर अपनी माँ शाहरोना, भाई गुलफाम,चचेरी बहन बब्बो, जुमरात, शाहना पर मारपीट का आरोप लगा कार्यवाही के साथ सुरक्षा की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…