वरुण जैन
स्वार- मायके से वापस आयी विवाहिता ने जब ससुराल में कदम रखा तब उसके ससुरालिये मारपीट पर आमादा हो गए और घर से बाहर निकाल दिया। जिसके कारण विवाहिता पूरी रात कड़ाके की ठंड में घर के बाहर भूखी प्यासी बैठी रही। मामले की जानकारी पर पहुँची पुलिस भी विवाहिता की कोई मदद नही कर सकी।
कई बार पंचायत होने के बाद भी उसके ससुरालियों ने विवाहिता को घर में नहीं आने दिया। इसी बीच दोनों पक्षों में कानूनी विवाद हो गया। विवाहिता ने बताया कि उसके पति राजकुमार ने उससे कहा की मुकदमा खत्म करे तो वह उसे अपने साथ रखेगा। जिस पर विवाहिता ने मुकदमा समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। लेकिन इसके बावजूद भी जब विवाहिता अपने ससुराल आयी तो उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। जिसके कारण विवाहिता कड़ाके की ठंड में पूरी रात घर के बाहर बैठी रही।
वहीं इस मामले में चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह चौधरी ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…