गौरव जैन
रामपुर। ईस्ट वेस्ट पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा मासूम स्कूली बच्चों को परीक्षा में नहीं बैठाये जाने पर अभिभावकों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा काटा इसके बाद अभिभावकों ने पूरे मामले की शिकायत नगर मजिस्ट्रेट से की हैं।
हंगामा काटता हुआ देख स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को फटकार लगा कर भगा दिया। जिस पर अभिभावक सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। नगर मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वह उक्त मामले में तुरन्त कार्रवाई कर शाम तक रिपोर्ट उन्हे सौंपे। मजबूर और बेबस अभिभावक जब बीएसए के पास पहुंचे तो उन्होने अपना लचर रवैया अपनाते हुए स्कूल प्रबंधन से फोन पर बात की और अभिभावको को कार्यालय से समझा बुझा कर चलता कर दिया।
अभिभावकों का कहना हैं कि नगर मजिस्ट्रेट ने जिस तरह से बीएसए को तुरन्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे लेकिन बीएसए ने नगर मजिस्ट्रेट के निर्देशो को हवा में उड़ाते हुए स्कूल प्रबंधन से अपनी वफादारी निभाई। अब उनके मासूम बच्चों का एक साल खराब हो जायेगा जिसका जिम्मेदार कौन होगा। अभिभावको का आरोप हैं कि स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार समय-समय पर अलग अलग एक्टिवीज के नाम से उनसे मोटी रकम ली जाती रहीं हैं लेकिन अब परीक्षा के समय कुछ अभिभावको द्वारा मजबूरी में स्कूल फीस जमा नहीं होने पर उनके मासूम बच्चों को परीक्षा से वंचित करना कहां का इंसाफ हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…