तारिक खान
प्रयागराज। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है। एक ही परिवार के चार लोगों का शव घर के बंद कमरे में मिला है। चार शव मिलने से पूरे इलाके के हड़कंप मच गया है। घटना हंडिया के आसरादाउदपुर की है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की मृत्यु कुछ वर्षों पहले हो चुकी है। महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी ।बीती रात परिवार के साथ महिला अपने घर में सोने गई और फिर सुबह पूरा परिवार एक ही कमरे में मृत मिला है।
एसओ हड़िया ने फोन पर बताया है मृतक महिला का नाम मंजू देवी , दो बेटियां अन्नू और प्रीति सहित ऋतिक बेटा है। गांव में हड़िया थाने सहित कई थानों के फ़ोर्स मौजूद है। गांव में तनाव देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। हंडिया एसओ ने बताया की मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नही दिख रहा है। ऐसे में अभी कुछ कहना मुश्किल है।उन्होंने बताया की अधिकारीयों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वही इस सामूहिक संदिग्ध मौत से पुरे इलाके में सन्नटा पसरा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही फतेहपुर में ऐसे ही सामूहिक मौत का मामला समाने आया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…