गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 19-02-2020 से 21-02-2020 तक महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा किये जाने वाले जलाभिषेक व काॅवडियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था व रूट डायवर्जन व्यवस्था निम्न प्रकार से प्रभावी रहेगी। दिल्ली-मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी व हल्के वाहन मुरादाबाद से रामपुर व बरेली की ओर जाने वाले रोड पर वन वे व्यवस्था में छोड़े जायेंगे।
रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाला एकल मार्ग वाहनों हेतु व मुरादाबाद से रामपुर बरेली की ओर जाने वाला एकल मार्ग पूर्णतः काॅवडियों की यात्रा के लिए होगा।), बरेली से रामपुर व दिल्ली की ओर आने वाले भारी वाहनों को मिलक तीन बत्ती चौराहा से पटवई, शाहबाद की ओर से बिलारी, चन्दौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा , मिलक शहजादनगर, बिलासपुर की ओर से आने वाले व दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को दुर्गनगला बाईपास से शाहबाद बाईपास पुल के नीचे से डायवर्ट कर पटवई, शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, बबराला नरौरा मार्ग से दिल्ली भेजा जायेगा, रूद्रपुर बिलासपुर की ओर से आने वाले सभी वाहनों व रोडवेज बसों को राधा रोड तिराहा से डायवर्ट कर रामरहीम पुल होते हुए पटवई-शाहबाद मार्ग पर भेजा जायेगा, मुरादाबाद व बरेली की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को बाईपास से ही निकाला जायेगा, शहर क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा, शाहबाद व पटवई से रामपुर शहर की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं छोड़ा जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…