Categories: CrimeNational

मॉर्निंग वॉक पर निकले हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

तारिक खान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में विश्व हिंदूमहासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हत्या तब की गई जब वह टहलने गए थे। दरअसल, रंजीत बच्चन सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलीलगने के कारण रंजीत की मौत हो गई। रंजीत की CDRI के पास गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

हमलावरों ने रंजीत के सिर पर गोलियां मारी। दिनदहाड़े घटी इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। इस हमले में रंजीत के भाई कोभी गोली लगी है। रंजीत के भाई को हाथ में गोली लगी, जिसके कारण उनका भाई घायल हो गया है। घायल हालात में उन्हें अस्पताल मेंभर्ती कराया गया है। रंजीत गोरखपुर के रहने वाले थे और यहां ओसीआर

बिल्डिंग के बी–ब्लाक में रहते थे। इससे पहले रंजीत समाजवादीपार्टी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम किया करते थे। वहीं मौके से हत्या के आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस की 6 टीम और क्राइम ब्रांच हत्यारे को पकड़ने के लिए जुट गई हैं। मामले में डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts