तारिक खान
लखनऊ: ऐसा लगता है जैसे योगी सरकार में कुछ मंत्रियो को अपनी वाणी पर नियंत्रण ही नही बचा है। कब कौन मंत्री बेतुका बयान जारी कर दे कुछ कहा नही जा सकता है। इसी क्रम में अपने बेतुके बयानों के लिए चर्चित रहने वाले भाजपा नेताओं से चार कदम आगे निकलते हुवे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने मुस्लिमों को दैत्यों का वंशज बताया है।
उन्होंने कहा, ‘बुर्के को लेकर मेरी स्पष्ट राय और सोच है कि इस देश में बुर्का इसलिए नहीं होना चाहिए, जैसे श्रीलंका में नहीं है, चीन में नहीं है, जापान में नहीं है, अमेरिका में नहीं है, कनाडा में नहीं है, तो हमारे देश में बुर्का इसलिए बैन होना चाहिए, जिससे कि आतंकवादी वहां न आ सकें।’
उन्होंने कहा है कि ‘जैसे शाहीन बाग में लोग बैठे हैं बुर्के में, जैसे यहां भी एक छोटा सा शाहीन बाग बनाया है। यहां भी बुर्के में यूनिवर्सिटी के छात्र बैठे हैं। तो बुर्के में चोर-चकारों को एक आड़ मिल जाती है। बदमाशों को आड़ मिल जाती है। आतंकवादियों को आड़ मिल जाती है। उस आड़ को खत्म करने के लिए बुर्का यहां पर, भारतवर्ष में बैन होना चाहिए।’
रघुराज सिंह यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ‘आदरणीय मोदी और योगी की सरकार है, इस नाते मैंने आग्रह किया है कि बुर्का यहां पर बैन होना चाहिए। बुर्का जब बैन हो जाएगा तो उससे आतंकवादियों का प्रवेश भी बंद हो जाएगा। आतंकवादी महिलाओं के भेष में अंदर घुसना चाहते हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…