गौरव जैन
स्वार। युवती को गांव के ही कुछ दबंगो ने अकेला पाकर बुरी नियत से दबोच लिया। युवती की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुँचे। लोगों के अपने पास आता देख युवक युवती को छोड़ कर भाग खड़े हुए। युवती के परिजनों जब युवकों की शिकायत करने पहुँचे तो उन युवकों ने युवती के परिजनों से मारपीट की।युवती के परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दबंगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
मामला कोतवाली स्वार के मसवासी चौकी के एक गांव का है। गुरुवार की देर शाम युवती अपने खेत से घर को लौट रही थी कि अचानक गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने युवती को बुरी नियत से दबोच लिया तथा उसे खेत मे ले जाने लगे। जिस पर युवती ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। युवती की चीख पुकार सुन आस पास के खेतों में मौजूद लोग दौड़ पड़े। अपने आप को घिरता देख युवक युवती को छोड़ कर भाग खड़े हुए।
युवती ने जब घर आकर परिजनों को मामले की जानकारी दी तब परिजनों का खून खोल उठा। जिस पर युवती के परिजन शिकायत करने युवकों के घर पहुचे। आरोप है कि इस बात पर युवक और अधिक बिगड़ गए तथा युवती के परिजनों से मारपीट करने लगे। युवती के परिजनों ने चौकी पुलिस को युवती को बुरी नियत से दबोचने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही दबंग युवकों के खिलाफ तहरीर दे कार्यवाही की मांग की है। वहीं प्रकरण को लेकर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है। युवती के परिजनों की तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…